फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरमीत राम रहीम पर साधुओं को नपुंसक बनाने के आरोप में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साधुओं को नपुंसक बनाने के आरोपों की सुनवाई पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में हुई। अदालत ने निर्देश दिए कि अमेरिका में रह रहे मुख्य गवाह की गवाही वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ली जाएगी। हालांकि इस दौरान गवाह के निजी वकील को वीसी कक्ष में मौजूद रहने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

सुनवाई में अदालत ने गवाह को एक माह का समय दिया ताकि वह अपनी स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत कर सके। गवाह ने बताया कि वह रेटिनल वेन आक्लूजन नामक बीमारी से पीड़ित है और लंबे समय तक आंखों पर दबाव नहीं डाल सकता।
अदालत ने स्पष्ट किया कि वीसी के दौरान केवल अधिकृत समन्वयक की मौजूदगी होगी, जबकि वकील गवाही से पहले परामर्श कर सकते हैं, लेकिन रिकार्डिंग के समय मौजूद नहीं रहेंगे। गवाही की अगली तारीख फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में तय की गई है। यह मामला वर्ष 2014 का है, जब राम रहीम पर अनुयायियों के सामूहिक नपुंसक बनाने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की सुनवाई जारी है और अदालत द्वारा सुरक्षा और प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें