चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को 11 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां विभाग के विभिन्न कैडरों में अनुकंपा के आधार पर की गई हैं। नवनियुक्त उम्मीदवारों में पांच क्लर्क, तीन सेवादार और दो वार्ड अटेंडेंट शामिल हैं। एक मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 को भी नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
क्लर्क के पदों पर प्रथमदीप सिंह, रेनू बाला, रीतू, दिवजोत और कमलजीत कौर नियुक्त हुए हैं। गगनदीप कौर को मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 का पद मिला है। मधु, साहिल और हरगुरलाल सिंह को सेवादार के रूप में नियुक्त किया गया है। अनुज ठाकुर और जतिंदर कौर को वार्ड अटेंडेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। डॉ. बलबीर सिंह ने सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उन्हें पेशेवर कुशलता, ईमानदारी और जनता के प्रति संवेदनशीलता से काम करने को प्रेरित किया।