फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की लोकेशन की ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार शाम को यहां सेक्टर-34 में निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अलग-अलग शाखाओं के कार्यालयों वाली बहु-मंजिला इमारत के हरेक कमरे की निजी तौर पर जांच की। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की सीटों पर जाकर उनकी हाजिरी की भी जांच की। इस दौरान कुछ अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जो कर्मचारी किसी सरकारी काम के लिए दौरे पर गए थे, उनकी लोकेशन भी चेक की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण आम लोगों को सरकारी विभागों में चिकित्सा सेवाएं लेने के दौरान आ रही दिक्कतों के मद्देनजर किया गया।
जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी विभागों के कामकाज में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आम लोगों को नागरिक सेवाएं लेने में कोई मुश्किल पेश न आए। औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारा मकसद प्रशासनिक कामकाज में सुधार लाना है। सरकार का किसी को डराने या धमकाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें