फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाढ़ प्रभावित एरिया में लोगों को घरों पर ही जरूरी दवाएं मुहैया करवाएगा सेहत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न जिलों में जलस्तर उतरने के बाद सेहत विभाग की टीमों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

सेहतमंत्री रोजाना सिविल सर्जन से कर रहे मीटिंग, डिप्रेशन, स्किन व डायरिया की दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के अधिकतर जिलों में बाढ़ का असर कमजोर पड़ने लगा है, जलस्तर भी कम हो रहा है। ऐसे में सेहत विभाग अब लोगों को उनके घरों पर जरूरी दवाएं जैसे बीपी व शुगर, पानी को साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस व ओडोमॉस जैसी चीजें मुहैया करवाने लगा ताकि लोगों को बीमारियों आदि से बचाया जा सके। इस काम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी पूरा सहयोग दे रही है। सेहतमंत्री बलबीर सिंह रोजाना खुद सभी जिलों के सिविल सर्जन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।
सेहत विभाग से पता चला है कि अभी तक किसी भी एरिया में कोई भी खतरनाक बीमारी सामने नहीं आई है। हालांकि बाढ़ की वजह से कई लोग डिप्रेशन में हैं। इसके अलावा स्किन और थोड़ी बहुत डायरिया की दिक्कत है लेकिन सेहत विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। सेहत विभाग की तरफ से जिन एरिया में बाढ़ आई है, उनमें सुरक्षित जगह पर अस्थायी डिस्पेंसरी व अस्पताल स्थापित किए हैं। जहां पर किसी भी तरह से बीमार लोगों को तुरंत लाया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर वहां पर उनका कोई सुधार नहीं होता तो ऐसे में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला सिविल अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में भेजने की व्यवस्था है। सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि बाढ़ की वजह से कई अच्छे परिवारों की स्थिति खराब हो गई है। ऐसे लोगों को भी सम्मानजनक तरीके से मदद की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम रिलीफ फंड में देंगे सैलरी
सेहतमंत्री ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में सभी लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। किसी व्यक्ति की जितनी समर्थता हो उसके मुताबिक सीएम रिलीफ फंड में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पटियाला के प्रयास की सराहना की जिन्होंने रिलीफ फंड में पांच लाख का योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि वह भी महीने की अपनी सैलरी फंड में देंगे ताकि उक्त परिवारों को मदद दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें