अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को तरनतारन जिला के माल सर्किल पहुविंड में तैनात पटवारी रणजोध सिंह को गूगल-पे पर 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को परमजीत सिंह निवासी अमृतसर की शिकायत पर काबू किया गया है।
पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत थाना विजिलेंस अमृतसर रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने 23 जून, 2023 को भ्रष्टाचार निरोधी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसके पिता के नाम पर रजिस्टर जमीन की जमाबंदी की काॅपी जारी करने के बदले पटवारी ने उससे रिश्वत के तौर पर 4000 रुपये लिए हैं। इस जमीन पर बैंक से कर्ज लेने के लिए जमाबंदी की कापी की जरूरत थी। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में काबू कर लिया है।