माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे तेज कर दिया है। विभाग ने 12 टीमें बनाई हैं। हाईरिस्क जोन सहित यह टीमें सभी जगह लारवा की जांच कर रही हैं। विभाग की तरफ से अब 50 टीमें लगा दी गई हैं। पहले लोगों के घरों की जांच के लिए 30 टीमें सर्वे कर रही थीं। डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। पंचकूला में पिछले साल सबसे अधिक डेंगू के केस सामने आए थे। इसमें कालका, पिंजौर एरिया में सबसे अधिक केस आए हैं।
इस साल भी सबसे अधिक लारवा कालका और पिंजौर में मिले हैं। लारवा मिलने पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2365 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इसे लेकर विभाग की ओर लगातार युद्धस्तर पर सर्वे शुरू किया गया है। इसके बाद भी अभी तक कोई काम नहीं किया जा सका है। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेश कुमार भोसले ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब 50 टीमें इसके लिए लगाई है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
लोगों को भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए, जिससे कि इस तरह की बीमारी से लोगों का बचाव हो सके। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के पीएमओ डॉ.उमेश मोदी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच की जा रही है। डेंगू के रोकथाम के लिए टीमें अधिक लगाई गई हैं।