फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 85 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में डॉ. हर्ष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा करीब 85 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जच्चा बच्चा दोनों के सुरक्षित बचाव के प्रति विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम व सभी गांव की आशा वर्करों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें