पंचकूला। सेक्टर-16 लेबर चौक पर शनिवार दोपहर एक विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर ट्रैफिक पुलिस बूथ से जा टकराई। हादसे के सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे। कार सेक्टर-15 की तरफ से हाऊसिंग बोर्ड की तरफ जा रही थी। कार लेबर चौक पर पहुंची तो अचानक एक्टिवा सवार युवती सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में सडक़ किनारे बने पुलिस बूथ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूथ का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया और कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।