फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुड़ैल में बंगाल की महिला की हत्या कर भागा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 45 स्थित बुड़ैल में बुधवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसका पति भाग गया। महिला के शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों यहां 20 दिन पहले ही रहने आए थे। एसएचओ सतिंदर कुमार ने मृतका के पति शंकर की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। पुलिस के अनुसार मृतका 35 साल की कुलवंती बंगाल की रहने वाली थी। पति भी बंगाल का निवासी है। दोनों बुड़ैल में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार रात को मकान के केयरटेकर ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। कमरे की हल्की सी कुंडी बाहर से लगी हुई थी। जब केयरटेकर ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला फर्श पर गिरी थी। उसके सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। सूचना पर सेक्टर 34 थाना प्रभारी सतिंदर कुमार और बुड़ैल चौकी इंचार्ज गुरजीवन सिंह चहल पहुंचे। साथ ही सीएफएसएल और चंडीगढ़ पुलिस की फाॅरेंसिक टीम पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पातल में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार दंपती में अकसर झगड़ा होता रहता था। रात को गाली गलौज की आवाजें आती थी। शव के पैर, मुंह और सिर पर चोट के निशान हैं। कई जगह हल्के चाकू के कट भी हैं। कुलवंती की शंकर के साथ दूसरी शादी थी। 7 साल पहले उसका पहले पति से तलाक हो गया था। बुड़ैल में एक और शव मिला
विज्ञापन


सेक्टर 45 बुड़ैल में रहने वाले एक व्यक्ति का बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक जगदंबे घर में अकेला रहता था और मजदूरी करता था। मूलरूप से यूपी अंबेडकर नगर का रहने वाला था। शव बुरी तरह से गल चुका था और शरीर का रंग नीला हो चुका था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसमें मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें