पंचकूला। 22 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे सेक्टर-23 की मार्केट में निफ्ट की एक छात्रा का एक गाड़ी चालक ने पीछा किया था। छात्रा ने तुरंत मामले की शिकायत डायल 112 पर की थी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इससे पहले गाड़ी चालक भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो उसमें महिंद्रा की गाड़ी नजर आई। हालांकि निफ्ट की छात्राओं से छेेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान की है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर निफ्ट प्रशासन की ओर से निफ्ट कैंपस से लेकर हॉस्टल के चारों ओर बड़े डोम कैमरे लगाए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है ताकि कॉलेज के आसपास के एरिया में किसी भी तरह की गतिविधि को कैमरों में कैद किया जा सके।