फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 19 जनवरी को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 19 जनवरी को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव होगा। इसका मतदान सुबह 8 से सायं 5 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी। यह जानकारी आरओ एवं एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सामान्य चुनाव को लेकर 27 दिसंबर को एक आवेदन प्राप्त हुआ है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव का नोटिफिकेशन 18 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा नॉमिनेशन फार्म भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 30 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को रिटर्निंग अधिकारी नोमिनेशन फार्म को चुनाव कार्यालय में जमा करवाएंगे। 2 जनवरी 2025 को नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे और बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें