फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा रोडवेज चालक संघ ने उठाए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की फिटनेस, सफाई और स्टाफ की कमी को लेकर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। हरियाणा रोडवेज चालक संघ (ट्रेड यूनियन, पंचकूला डिपो) ने चालक-परिचालकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर रोडवेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बस संचालन से जुड़े अहम मुद्दों पर शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेताया कि लापरवाही से यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

संघ के डिपो प्रधान संजीव कुमार और ट्रेड यूनियन प्रधान शमशेर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कई बसें तकनीकी खामियों के कारण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे न केवल यात्रियों को असुविधा हो रही है, बल्कि चालकों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


संघ ने पालक संघ के लिए उचित कार्यालय उपलब्ध कराने और ड्यूटी सेक्शन में दो चालकों की तैनाती की मांग की है। साथ ही कई बसों में लंबे समय से खराब पड़ी वॉशिंग मशीनों की तत्काल मरम्मत कराने पर जोर दिया गया है। नियमित धुलाई और सफाई न होने से रोडवेज की छवि प्रभावित होने की बात भी ज्ञापन में उठाई गई।

इसके अलावा चालक संघ ने मांग की कि बसों की फिटनेस जांच के दौरान संबंधित इंचार्ज स्वयं मौजूद रहें, ताकि तकनीकी कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। संघ ने केएमपीएल ड्राइवरों पर लगाई जा रही चार्जशीट बंद करने और ड्राइवरों से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे की भी मांग रखी।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बस सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोडवेज प्रबंधन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें