फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी शुरू करेगी 40 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद में 40 बेड का कोविड अस्पताल तैयार करेगी। इसमें स्टाफ भी रेडक्रॉस का होगा। अधिकारियों का दावा है कि आगामी दो से तीन दिन में इसको शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, रेडक्रॉस के वालंटियर भी कोविड मरीजों की सेवा के साथ- साथ मदद भी करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डीआर शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। चूंकि फरीदाबाद और गुुरुग्राम में ही सबसे अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं और यहां पर मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। सोसायटी की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हरियाणा को 40 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेजे गए हैं। फरीदाबाद के सेक्टर 14 में बनाए गए अस्पताल में मरीजों को खाना, दवाइयां और ऑक्सीजन निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें