फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 5500 पदों के लिए 2.80 लाख आवेदन, पंचकूला में इस दिन से होगी शारीरिक माप परीक्षा

Sat, 18 Apr 2026 10:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पहले चरण में प्रतिदिन चार बैचों में करीब 700 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 60 से 80 दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए 2.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) के लिए कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पीएमटी 20 अप्रैल से पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगी, जो रोजाना सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


पहले चरण में प्रतिदिन चार बैचों में करीब 700 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 60 से 80 दिन लगने की संभावना है। चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की मेरिट के आधार पर किया गया है। पहले पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, इसके बाद अन्य विभागों के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थित व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर आधार और एडमिट कार्ड की जांच के बाद बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर देकर मुख्य हॉल में भेजा जाएगा, जहां दोबारा बायोमैट्रिक जांच होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुख्य हॉल में एक समय में 21 आधुनिक डिजिटल मशीनों के माध्यम से 21 अभ्यर्थियों का मापन किया जाएगा। इसमें लंबाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी मापन से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अपील काउंटर पर आवेदन कर दोबारा माप करा सकता है। अभ्यर्थियों के लिए बैगेज जमा करने और विश्राम क्षेत्र की व्यवस्था भी की गई है। जीरकपुर से सुबह 5 बजे से 10 बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के एनर्जी बूस्टर का सेवन न करने की सलाह दी है। गर्भवती महिला अभ्यर्थियों को मेडिकल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, जबकि महिलाओं का अलग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उनके मापन के लिए धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप अलग व्यवस्था और सिख कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इन पदों के अलावा फॉरेस्ट रेंजर (2), जेल वार्डर (33), पुरुष कांस्टेबल (4500), महिला कांस्टेबल (600), रेलवे पुलिस कांस्टेबल (400), फॉरेस्टर (50) और फॉरेस्ट गार्ड (779) के पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें