फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बेहतर प्रबंधन करने पर हरियाणा को मिला ग्लोबल अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पानी के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन करने पर हरियाणा इरिगेशन एंड वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट को एनर्जी एनवायर्नमेंट फाउंडेशन ग्लोबल अवॉर्ड 2021 प्राप्त हुआ है। विभाग को यह अवॉर्ड प्लेटिनम कैटेगरी में मिला है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सतबीर सिंह कादियान ने यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावात व केंद्र सरकार के पूर्व सचिव अनिल राजदान से प्राप्त किया। हरियाणा में सिंचाई विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है। पिछले कई साल से विभाग ने माइक्रो इरिगेशन को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना शुरू की है। साथ ही ज्यादा पानी खपत वाली फसलें नहीं लगाने वाले किसानों के लिए आर्थिक मदद की भी योजना है। ड्रिप स्प्रिंकल अपनाने पर 85 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें