ड्राइवर सहित दो घायल
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को मोरनी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मोरनी से पंचकूला की ओर लौट रहा था। इसी दौरान थपली के पास काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो कर्मियों को चोटें आईं। इसके तुरंत बाद घायलों को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।