हरियाणा सीएम फ्लाइंग की टीम ने पंचकूला के सेक्टर 10 स्थित गुर्जर भवन में रेड कर एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी पानीपत के रूप में हुई है। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और होमगार्ड लगाने के नाम पर करीब 11 लोगों से लाखों रुपये ठगे थे।