फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, कोविड की स्थिति सामान्य होने पर विद्यार्थियों के पास परीक्षा देने का विकल्प मौजूद रहेगा। सीबीएसई के 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार देर शाम यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से यह विकल्प रहेगा कि अगर कोई छात्र परीक्षा देना चाहता है तो दे सकता है। गौरतलब है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को पहले ही रद्द किया जा चुका है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मई तक टाला गया था। अब हरियाणा में भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें