जेड सीसी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में प्रतिभागियों ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों से दिखाई प्रतिभा
डायरेक्टर विशाल राणा बोले, ऐसी प्रतियोगिताएं रचनात्मक कौशल निखारने का बेहतर मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। जेड सीसी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर रायपुररानी में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता और हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता में हरमन पुत्री हरविंदर सिंह मानकटबरा ने प्रथम, मुस्कान पुत्री मुकेश कुमार गढ़ी कोटाहा ने द्वितीय तथा प्रियांशु पुत्री मनीष कुमार खटौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेंटर के डायरेक्टर विशाल राणा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और रचनात्मक कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने मेहनत और लगन के साथ सुंदर मेहंदी डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की गई।