कालका। इंस्पेक्टर हरीराम ने कालका एसएचओ को पदभार संभाल लिया है। वहीं अजीत सिंह का तबादला सेक्टर-5 थाना पंचकूला में हुआ है। हरीराम इससे पहले पंचकूला सेक्टर-7 थाना में बतौर थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। पत्रकारों से बातचीत करते एसएचओ हरीराम ने बताया कि उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह थाने के अंदर जो कोई भी व्यक्ति आता है उसके साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई भी गैर कानूनी काम हो रहा है तो इसकी जानकारी तुरंत कालका पुलिस को दें, जानकारी देने वाले की सूचना गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त और भी ज्यादा तेज की जाएगी ताकि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि एरिया में नशा तस्करों को पनपने नहीं देंगे। नशा बेचने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ ने कहा कि शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी, ताकि ट्रैफिक की वजह से किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी ट्रैफिक नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।