पंचकूला। जामा मस्जिद सेक्टर-21 में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। इसमें भारी संख्या में लोगों द्वारा हाथ उठाकर अमन चैन की दुआ मांगते हुए नमाज अदा की गई। मस्जिद में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग आना शुरू हो गए थे। नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की गई। यहां लोग भारी संख्या में जमा हुए और मुल्क की सलामती और अमन की दुआएं मांगी। इस मौके पर शहर व आसपास के गांवों से करीब 4500 लोगों ने नमाज अदा कर अमर की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नदीम अहमद काशमी ने नवाज अदा करवाई। लोगों ने एक-दूसरे को सेवियां, मेवे और अन्य मिठाइयां बांटीं। इस दौरान इमाम साहब की ओर से सब लोगों के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर हाफिज इसरार, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद मुनीर, सुल्तान व मोहम्मद इसरार, मोहम्मद इरफान, समजद मुस्तफा व यासीन और प्रशासनिक अधिकाारी माैजूद रहे।