फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन नंबर सर्च करना पड़ा भारी, 73 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक बुजुर्ग को ऑनलाइन नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़ित से 73 हजार रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-27 निवासी राजीव वर्मा (63) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई 2023 को उन्हें एचएसवीपी में कॉल कर सीवरेज की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करवानी थी। उन्होंने ऑनलाइन एचएसवीपी का नंबर सर्च कर उस पर कॉल की और सीवरेज से संबंधित शिकायत दर्ज करने को कहा।
फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि कुछ ही मिनट में उनके पास दूसरे नंबर से कॉल आएगी और शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। कुछ ही देर बाद में बुजुर्ग के मोबाइल पर दूसरे अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने कहा कि उनकी शिकायत दर्ज की जाएगी, लेकिन उसके लिए उन्हें एक रुपये ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आरोपी ने बुजुर्ग को अपने मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड करने को कहा ताकि उसके माध्यम से एक रुपये की पेमेंट हो सके। बुजुर्ग ने एप डाउनलोड कर उसमें डेबिट कार्ड की पूरी डिटेल भरकर एक रुपये की पेमेंट भेज दी। एप के द्वारा आरोपी ने दो ट्रांजेेक्शन में कुल 73 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। इसके बाद उन्हें बैंक से पैसे निकालने का फोन आया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें