पिंजौर। शिव कॉलोनी में स्थित शिरडी साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा। मंदिर संचालक साईं भक्त महेश रमोला ने बताया कि वीरवार 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े 4 बजे मंगल स्नान से होगी। इसके पश्चात साढ़े 5 बजे काकड़ आरती का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से दुर्गा भजन मंडली पिंजौर द्वारा साईं बाबा भजनों से गुणगान किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारा लगेगा।