रायपुररानी। गांव मानकटबरा स्थित महालक्ष्मी स्क्रीनिंग प्लांट से 25 जून की देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर और दो बैटरियों समेत इन्वर्टर चोरी कर लिया गया। मलकीत सिंह पुत्र दयाल सिंह ने रायपुररानी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव मानकटबरा में उन्होंने महालक्ष्मी स्क्रिनिंग प्लांट किराए पर लिया हुआ है। 25 जून की रात उनके प्लांट से अज्ञात चोर द्वारा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि चोरी किए गए सामान की तलाश की जाए और इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।