पंचकूला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेक्टर- 25 के हनुमान मंदिर में शानदार कार्यक्रम हुआ। विशेष आकर्षण मंदिर प्रांगण में दीपों से बनाया गया गुरवे नमः का अद्भुत चित्र गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण को दर्शा रहा था। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु के महत्व को समझते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और वातावरण जय गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा।