फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप-अंडर-11 में गुरनेक और अंडर-15 में माधव व आद्या बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
-मानव मंगल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पंचकूला के 100 खिलाड़ी दिखा रहे दम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में 31वीं पंचकूला जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। टेबल टेनिस एसोसिएशन जिला पंचकूला की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 होप्स वर्ग में गुरनेक सिंह, अंडर-15 बालक वर्ग में माधव शर्मा और अंडर-15 बालिका वर्ग में आद्या चौहान ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन टेबल टेनिस एसोसिएशन जिला पंचकूला के अध्यक्ष एवं अमरावती एन्क्लेव के निदेशक मयंक गोयल ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-11 होप्स सिंगल्स के फाइनल में गुरनेक सिंह ने दिविज हुड्डा को सीधे तीन गेम में 11-2, 11-1 और 11-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 बालक सिंगल्स के सेमीफाइनल में गुरनेक ने जैनिल सहान को 3-1 से हराया, जबकि माधव शर्मा ने सक्षम गोयल को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में माधव शर्मा ने गुरनेक सिंह को 11-9, 11-9 और 11-9 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका सिंगल्स के सेमीफाइनल में आद्या चौहान ने यश्वी शर्मा को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मैन्या ने आलिया को सीधे तीन गेम में पराजित किया। फाइनल में आद्या चौहान ने मैन्या को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में आद्या ने 11-6, 1-11, 11-9 और 11-9 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें