अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से बीते दिनों पंजाब राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए गुंजित रुचि बावा ने शुक्रवार को अपना पद संभाल लिया।
इस मौके पर कंवरदीप सिंह चेयरमैन पंजाब राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग, पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी, हरिंदर सिंह बावा, अमनदीप सिंह मोही चेयरमैन मार्कफेड, शरनपाल सिंह मक्कड़ जिला सचिव आम आदमी पार्टी लुधियाना और राजविंर सिंह गिल संयुक्त डायरेक्टर उपस्थित थे।
पद संभालने के बाद बावा ने मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ कोशिश करेंगे कि राज्य के बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी लगन के साथ काम करेंगे।