फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में गेस्ट हाउस संचालक ने गहरी खाई में लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर उडयों गांव के पास शनिवार को पारिवारिक झगड़े के चलते एक गेस्ट हाउस संचालक ने गहरी खाई में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि खाई के आसपास घनी झाड़ियां और पेड़ होने के कारण संचालक विनोद (42) उन्हीं में फंस गए जिससे उनकी जान बच गई। लेकिन हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद सोनीपत के रहने वाले हैं। उडयों गांव के पास एक गेस्ट हाउस चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोरनी पुलिस इंचार्ज जगदीश चंद्र टीम के साथ सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल विनोद को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए मोरनी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस संचालक ने पारिवारिक झगड़े के चलते यह कदम उठाया है। युवक को बाहर निकालने में स्थानीय ग्रामीण बलदेव सिंह व उडयों गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार विनोद पत्नी के साथ उडयों गांव के पास स्थित गेस्ट हाउस चलाते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें