फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जीएसटी की पहली तिमाही में 25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब ने जून 2022 के मुकाबले जून 2023 के दौरान आबकारी और वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में क्रमवार 79 और 27.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। मौजूदा राज्य सरकार ने इस साल जून के दौरान आबकारी जीएसटी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी से राजस्व इकट्ठा करने में 29.66 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज करके अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा है । वित्तीय साल 2022-23 की इसी मियाद के मुकाबले वित्तीय साल 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत की कुल बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जून 2023 के दौरान आबकारी से कुल राजस्व 663.97 करोड़ रुपये रहा जबकि जून 2022 के दौरान आबकारी वसूली 370.93 करोड़ थी। इसमें 293.04 करोड़ की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जीएसटी राजस्व भी जून 2022 में एकत्रित हुए 1214.24 करोड़ के मुकाबले जून 2023 में 1552.66 करोड़ के जीएसटी राजस्व के साथ इस साल जून महीने में 338.42 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। जून 2023 के दौरान आबकारी, जीएसटी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी से कुल राजस्व 2869.46 करोड़ था जबकि जून 2022 के दौरान यह 2213.13 करोड़ था, इस तरह इस साल जून में 656.33 करोड़ की कुल बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) से होने वाली आमदन भी जून 2022 में 593.79 करोड़ की वैट वसूली के मुकाबले जून 2023 में 616.94 करोड़ रुपये की वैट वसूली के साथ 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसी तरह केंद्रीय बिक्री कर (सीएसटी) में भी जून 2022 के मुकाबले इस साल जून में 8.04 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

आबकारी और कराधान विभाग की कारगुजारी की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विकास दर के यह आंकड़े इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन और कुशलता को दर्शाते हैं और इसलिए उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें