फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेना की वर्दी पहन फौजियों का सामान चुराने वाले को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों से फौजियों का सामान चोरी करन वाले आरोपी को जीआरपी ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ फौजी (51) जिला संगरूर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। सोमवार को जीआरपी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 वेटिंग हाल के समीप एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने कई बैग और सूटकेस के साथ बैठा नजर आया। उसकी आंखें भेंगी नजर आ रही थी।
विज्ञापन

,पुलिसकर्मियों को चेकिंग करते देखा तो मुंह नीचे करके बैठ गया। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ कर उससे अपना आई कार्ड दिखाने को कहा। वह आई कार्ड दिखाने में आनाकानी करने लगा। पुलिस ने बैग और सूटकेस के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फौजियों से मित्रता कर धोखे से हरिद्वार, मथुरा, कोटा, नई दिल्ली और अन्य स्थानों से चार माह में चोरी किए हैं। बैग और सूटकेस की जांच करने पर उसके अंदर से कपड़े, तीन मोबाइल फोन, 42500 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें