फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्टील निर्माण क्षेत्र में होगा 1003 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएसआरएम मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड करेगी दोराहा-खन्ना रोड पर निवेश
विज्ञापन

46 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा उद्योग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश किया जाएगा। एआईएसआरएम मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लुधियाना के दोराहा-खन्ना रोड स्थित जसपालों गांव में एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1003.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है।
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इससे राज्य के औद्योगिक जगत को और मजबूती मिलेगी। यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इससे 920 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है जिससे क्षेत्र में औद्योगिक रोजगार को बड़ा उछाल मिलेगा। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में लागू किया जाएगा और इसका पहला चरण सितंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रस्तावित यूनिट की स्थापित क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) होगी और यहां कच्चे माल के रूप में स्क्रैप तथा फेरो अलॉयज का उपयोग करके राउंड बार्स, वायर रॉड, कॉइल तथा फ्लैट तैयार किए जाएंगे। इस सुविधा के तहत साल में लगभग 350 दिन के लिए ट्रिपल-शिफ्ट के आधार पर काम करने की योजना है ताकि बड़े पैमाने पर और निरंतरता के साथ उत्पादन किया जा सके।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
प्रस्तावित निवेश पंजाब के मिश्रित धातु व विशेष स्टील इको सिस्टम, खासकर ऑटोमोबाइल व ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर के लिए, जहां उच्च-ग्रेड स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है, को बड़े पैमाने पर मजबूत करेगा। यह प्रोजेक्ट उत्तरी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक तथा धातु केंद्र के रूप में लुधियाना की स्थिति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें