फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-16 के पार्क में हरा पेड़ काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने जताई नाराजगी, नगर निगम आयुक्त से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित एक पार्क में हरा पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सेक्टर के बड़े पार्क में यह पेड़ लंबे समय से खड़ा था, लेकिन शुक्रवार सुबह जब वे सैर के लिए पार्क में पहुंचे तो देखा कि पेड़ को पूरी तरह काट दिया गया है।
जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में पार्क कमेटी के प्रधान से बातचीत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट अनुमति के हरे-भरे पेड़ को काट दिया गया, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम आयुक्त आरके सिंह से मांग की है कि पेड़ काटने वाले व्यक्ति या जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने पार्कों में हरियाली संरक्षण को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें