फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पंजाब यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बलकार सिंह निवासी एचएमटी काॅलोनी ने बताया कि आरोपी रवि गिल हरियाणा पुलिस चंडीगढ़ में तैनात है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके बच्चों को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे 7,50,000 रुपये हड़प लिए। जब धोखाधड़ी का भान हुआ तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने पिछले साल अक्तूबर माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी उसे तय समय में रुपये वापस नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रवि गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें