फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो फेस्ट में पहुंचे हिमाचल गवर्नर, देखा कुछ ऐसा, जमकर की तारीफ

Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पिंजौर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के गवर्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यादविंद्रा गार्डन में चल रहे मैंगो फेस्ट में हिमाचल प्रदेश के गर्वनर आचार्य देवव्रत पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि जमकर तारीफ की। उन्होंने इस मेले की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है कि प्रत्यक्ष रूप से उन्होंने आम की इतनी किस्मों एक ही स्थान पर देखा।
विज्ञापन


मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को आम मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने मेले में लगाई गई आम की विभिन्न प्रजातियों को देखा और बागवानी के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी से हरियाणा में आम के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसे मेलों का आयोजन हर जिले में होता है। हिमाचल की तरफ से जाने वाले पर्यटकों को कालका, पिंजौर में यातायात जाम की समस्या के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हाल में ही केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 18 राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल के लिए घोषित किए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। शिमला तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। उन्होंने आम मेले के आयोजन के लिए हरियाणा पर्यटन व बागवानी विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर खनन राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, सांसद रतन लाल कटारिया, राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, भाजपा महिला उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें