फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विदेशों में पंजाबी महिलाओं से हो रहे शोषण से निपटने के लिए मान सरकार सख्त, बनाएगी विशेष पॉलिसी

Mon, 05 Jun 2023 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सभी जिलों के डीसी से ऐसी महिलाओं, जो विदेशों में शोषण का शिकार हुई हैं को पत्र भेजने के लिए लिखा गया है। वहीं, विभाग के फोन 0181- 2253285, 70092-39158 और सखी वन स्टाप सेंटर जालंधर 90231-31010 से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की महिलाओं व युवतियों के साथ विदेशों में हो रहे शोषण के मामलों से निपटने के लिए सरकार अब एक विशेष पॉलिसी बनाएगी। इसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी बिंदु शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


पॉलिसी बनाने से पहले सरकार ने पीड़ित महिलाओं से उनकी राय जानने का फैसला लिया है ताकि पता लगाया जा सके कि उन्हें किस तरह की मुश्किलों का विदेशों में जाकर सामना करना पड़ता है। साथ ही पॉलिसी का उचित ड्रॉफ्ट तैयार किया जा सके। महिला एवं विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा 11 जून को डीसी जालंधर के दफ्तर में 11 से एक बजे तक मीटिंग होगी। इसमें वह खुद भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने महिलाओं को इस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता दिया है।

पंजाब की महिलाएं जो विदेशों में जाने की इच्छुक हैं या फिर वहां बसी हुई हैं। इसके अलावा जो वहां से वापस आ चुकी हैं। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार काफी गंभीर है। यह बात भी सामने आई है कि कुछ एजेंटों की तरफ से राज्य की महिलाओं को विदेशों में गैर कानूनी ढंग से भेजने के उद्देश्य के साथ नौकरी का झांसा देने और गलत बयानबाजी करके उनके साथ कई तरह का शोषण किया जाता है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक राज्यस्तरीय पॉलिसी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मानव तस्करी: पंजाब की महिला पर ओमान में जुल्म, कई जगह बेच काम करवाया, वेतन नहीं, यातना मिली

अमेरिका से लेकर अरब देशों में हो रहा महिलाओं का शोषण
महिलाओं के शोषण संबंधी घटनाएं केवल अरब देशों में ही नहीं बल्कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में भी हो रही हैं। इसके अलावा मध्य पूर्वी देश जैसे कुवैत, दुबई, ओमान आदि में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की रिपोर्ट आ रही है। कई एनआरआई लड़के शादी के नाम पर लड़कियों का जीवन खराब करते हैं। इससे लड़कियां ही नहीं उनके परिजन भी मुश्किल उठाते हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियां पूरी उम्र दर्दनाक जीवन जीने को मजबूर हो जाती हैं। विभाग ने एनआरआई व्यक्तियों, एजेंटों, रिश्तेदारों के झांसे में आकर धोखा खा चुकी महिलाओं को इस विचार-चर्चा में शामिल होने के लिए खुला न्योता दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने गठित की थी एसआईटी
राज्य सरकार ने नौकरी और अच्छे वेतन का लालच देकर महिलाओं को मध्य एशिया के देशों में अवैध तरीके ले जाने की घटनाओं की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। आईपीएस अधिकारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी राज्य से मानव तस्करी के सभी मामलों की जांच करेगी। ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (बीओआई) ने एसआईटी के गठन के साथ ही रणधीर कुमार को यह अधिकार दिया है कि वह संबंधित पुलिस थाना, जहां एफआईआर दर्ज की गई हैं, से जुड़े किसी भी अधिकारी को जांच में सहयोग के लिए एसआईटी में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही, लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो ऐसे मामलों में बिना किसी रुकावट के पंजाब भर में एफआईआर दर्ज किए जाने के काम की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें