फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सितंबर 2025 तक बिजली सब्सिडी का सभी बकाया चुकाया : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सितंबर 2025 तक की बिजली सब्सिडी का सभी बकाया चुका दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं को हर दो महीने के बिल के पीछे 600 यूनिट (प्रति माह 300 यूनिट) मुफ्त बिजली दी जा रही है। 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 968 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार ने रंगला पंजाब विकास योजना के तहत 292 करोड़ जारी किए हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर क्षेत्र को अपनी स्थानीय जरूरतें तुरंत पूरी करने के लिए ढाई करोड़ रुपये मिलें। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत लगभग 65 लाख परिवारों को अगले महीने से 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेंगे जिसका अनुमानित खर्च इस वित्तीय वर्ष में 600 करोड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें