फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आखिरकार नगर परिषद के साथ लगती टूटी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद कार्यालय के साथ लगती सड़क का नए सिरे से निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस सड़क को तोड़कर छोड़ देने के मामले को अमर उजाला ने 2 अप्रैल के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर छपते ही प्रशासन चेता और दोबारा काम शुरू कराया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस सड़क के नए सिरे से निर्माण कार्य का 17 मार्च को शिलान्यास किया गया था। उसके अगले ही दिन सड़क को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं करवाया गया था।
इस सड़क के न बनने के कारण लोग बहुत परेशान थे। सड़क टूटी होने के कारण हर समय इस रोड पर धूल का गुबार उड़ता रहता था। आए दिन कोई न कोई वाहन चालक इस रोड पर गिरकर चोटिल हो रहा था। रोड टूटने के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को अमर उजाला ने समझा और प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। अगले ही दिन प्रशासन की ओर से यहां निर्माण सामग्री गिरवा दी गई और इस रोड का काम लगवा दिया गया था। रोड का काम लगने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय दुकानदार प्रवीन, विनोद सूद, दुनीचंद आदि ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें