चंडीगढ़। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने अब दवाओं के रेट तय कर दिए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए निर्देशों के अनुसार डॉक्सीसिक्लिन एक टैबलेट 0.91 पैसे की, पैरासिटामोल 1.73 रुपए, मिथाइल प्रेडनीसोलोन 16 एमजी की 8.37 व 8 एमजी की 4.79 रुपए की एक टैबलेट होगी। एजीथ्रोमाइसिल 500एमजी 19.99 रुपए में देनी होगी। इसके अलावा, सेलकाल 500एमजी, विटामिन 12 एमजी, जिंक, जींक सी, आइवरवैक्टिन 12, जिंको, इवोडी 12 व जिंकविट को प्रिंट रेट पर बेचा जा सकेगा। अगर कोई निर्धारित से अधिक पैसे वसूलता है तो वह संबंधित जिले में सिविल सर्जन या दवा नियंत्रण अधिकारी को शिकायत कर सकता है। ब्यूरो