फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन पर सरकार की सख्ती, 27.33 करोड़ रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। पिछले पांच वर्षों में कुल 1845 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस दौरान 3988 वाहन और मशीनें जब्त की गईं। खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। खनन विभाग पुलिस के साथ मिलकर अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगा रहा है।
अवैध खनन के मामलों में 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए। इनमें से 27.33 करोड़ वसूल किए जा चुके हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक भी सैकड़ों एफआईआर दर्ज की गईं और करोड़ों रुपये के जुर्माने वसूले गए। 2026 में अब तक 247 एफआईआर दर्ज की गईं और 668 वाहन व मशीनें जब्त हुईं। इस अवधि में 8.67 करोड़ के जुर्माने लगाए गए, जिनमें से 8.02 करोड़ रुपये वसूल हुए।
विज्ञापन



जिलों में हालिया कार्रवाई :

11 अक्तूबर को रूपनगर जिले के श्री चमकौर साहिब क्षेत्र में छापे मारे गए। अवैध खनन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने तीन एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर और दो टिप्पर जब्त किए। लुधियाना के सिद्धवां बेट क्षेत्र में 6 अक्तूबर को रेत से भरा एक बिना नंबर का टिप्पर पकड़ा गया। अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में 7 अक्तूबर को अवैध खनन से जुड़ी तीन जेसीबी, एक खुदाई मशीन और सात टिप्परों की पहचान की गई।


नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती :

17 अक्तूबर को पठानकोट के त्रेहन स्टोन क्रशर पर छापे मारे गए। इस दौरान एक पोकलेन मशीन और बजरी से भरा टिप्पर जब्त किया गया। मंत्री के अनुसार, यह क्रशर निलंबित होने के बावजूद संचालित हो रहा था। गोयल ने कहा कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें