फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए सरकार चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर चिंतित है। सरकार ने ऐसे वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने यह बात सेक्टर-6 के हुडा विश्राम गृह में पिछड़ा वर्ग के लोगों की बैठक को संबोधित करते समय कही।
विज्ञापन

बैठक में पांचाल, जांगड़ा, कश्यप, बैरागी, रोहिला, प्रजापत, सेन समाज व अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डिप्टी स्पीकर ने लोगों को हिसार में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि वंचित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को शिक्षित बनाकर उन्हें सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने की योजना पर हरियाणा सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सरकार ने महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाने की पहल की है।
बैठक में मोहर सिंह, गौरी शंकर प्रजापत, राजेन्द्र सिंह, सूबे सिंह पांचाल, धर्मपाल वर्मा, एडवोकेट सुरेश वर्मा, दर्शन कुमार, जागे राम, अनिल कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार गोस्वामी, प्रधान रामफल जांगड़ा, भीम सिंह जांगड़ा, जगदीश जांगड़ा, सन्नी खोवाल, राजेश महार, भगत राम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग के लिए सौगातों की करेंगे घोषणा
डिप्टी स्पीकर ने विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि आगामी 15 मार्च को हिसार में होने वाले सम्मेलन में मुख्यातिथि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल वंचित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए कई सौगातों की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने लोगों को हिसार में पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने डिप्टी स्पीकर को भारी संख्या में सम्मेलन में हिस्सा लेने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें