फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के चक्काजाम को लेकर सरकार सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

किसानों के चक्का जाम पर सरकार सतर्क, दिल्ली हिंसा से आशंकित
एडीजीपी ने कहा, 40 से अधिक बटालियन तैनात, एडवाइजरी जारी
जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश, शांति बनाए रखने पर बल देने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार किसानों के चक्का जाम को लेकर सतर्क हो गई है। शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाले चक्का जाम को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। दिल्ली हिंसा व कंडेला में खाप पंचायतों के सम्मेलन के बाद सरकार हिंसा को लेकर आशंकित है।
राज्य सरकार ने 40 से अधिक पुलिस बटालियन तैनात करने के साथ ही जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। सरकार 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए प्रदेश में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था नवदीप विर्क ने सभी एसपी, आईजीपी, पुलिस आयक्तों व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चक्का जाम के दौरान कोई चूक न करें। आंदोलन प्रभावित जिलों में ज्यादा एहतियात बरतें। जीटी रोड पर विशेष नजर रखी जाए, कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन प्रभावित जिलों में तैनात हर बटालियन में 80 से 85 सिपाही हैं। ऐसे में करीब 3600 से 4000 तक जवानों को तैनात किया गया है। हर जिले में हर बटालियन को ड्यूटी के दौरान हर हालात से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। विर्क ने कहा कि पुलिस विभाग प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई प्रयास बाकी नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 40 से ज्यादा बटालियन तैनात हैं, जो हर छोटी बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं। कानून व्यवस्था को हर हाल में बहाल रखा हमारी डयूटी है, इसमें हम पूरी तरह से सक्षम हैं। शुक्रवार को भी कई बैठकें की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें