फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्लाॅट का दिलवाया अलॉटमेंट, बच्चे की रुकी छात्रवृति जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने 26 लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

रायपुररानी के नौशाद ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर एडीसी सचिन गुप्ता ने डीडीपीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मोरनी के रामकिशन ने अपने बच्चे को छात्रवृति की राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस पर एडीसी ने संबंधित विभाग को छात्रवृति की राशि दिलवाने के निर्देश दिए।
टिकरी गांव के चतर सिंह की ओर से भूमि कटाव रोकने के लिए और डंगे लगाने की मांग की गई। इस पर संबंधित विभाग को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सेक्टर-25 निवासी राज सिंह ने प्लाॅट का अलॉटमेंट लेटर न मिलने की शिकायत की। इस पर एडीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से राज सिंह को अलॉटमेंट लेटर दिलवाकर समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने जिले के लोगों से अपील की कि जिन लोगों की फैमिली आईडी में आय अधिक है, वे अगर अपनी आय को अपनी फैमिली आईडी में कम करवाना चाहते हैं तो वे अपनी आय का सेल्फ एफिडेविट जमा करवा दें। ताकि, वे सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, शिक्षा विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, फूड एंड सप्लाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें