पिंजौर। कामधेनु गौशाला सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से 17 नवंबर मंगलवार को कौशल्या नदी तट, मल्लाह रोड स्थित गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। चेयरमैन नवराज राय धीर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सूर्योदय पर गौ पूजन से होगी। सुबह 8 बजे हवन, 9:30 बजे पूर्णाहुति, 10 बजे विशेष गौ पूजन और 10:30 बजे भंडारा लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। नवराज राय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गौ सेवा, संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ना है।