फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा में बैठे गोपा ने जालंधर में वकील के घर पर चलवाई थी गोलियां

Thu, 19 Sep 2024 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद के चलते रची गई साजिश : कमिश्नर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। कुछ दिनों पहले वकील के घर पर गोलियां चलने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा में बैठे गुरपाल सिंह उर्फ गोपा को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर दो युवकों ने गोलियां चलाकर वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने धारा 109, 3(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना बस्ती बावा खेल जालंधर केस दर्ज किया था।
गोलियां चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, कारतूस, एक बाइक और नकदी बरामद की गई है। जांच के दौरान पता चला है कि वर्तमान में कनाडा के ब्रम्पटन में रहने वाला गुरपाल सिंह उर्फ गोपा ही इस मामले का मास्टरमाइंड है। उन्होंने कहा कि शुभम उर्फ शुभा के करीबी गुरपाल सिंह ने हमले की साजिश रची थी और गोलीबारी में इस्तेमाल कारतूस जालंधर में शुभम के अनुरोध पर जितेंद्र उर्फ भोलू ने ध्रुव और पवन को मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी शर्मा ने कहा कि गोलीबारी के पीछे का मकसद संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ था। कमिश्नर ने कहा कि अमरप्रीत सिंह औलख जो पहले निस्वांत दोसांझ से विवाहित थे, ने साढ़े तीन एकड़ जमीन की बहाली के लिए याचिका दायर की थी, जो उनके और उनके ससुर रघवीर सिंह दोसांझ के बीच हुए समझौते का हिस्सा थी। जब रघवीर सिंह की मृत्यु के बाद, जमीन बलराज कौर दोसांझ को हस्तांतरित कर दी गई थी तो अमरप्रीत सिंह ने अदालत में विरोध किया था। मामले में वकील गुरमोहन सिंह को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे फोन आए और कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए 8 सितंबर को उनके घर पर गोलियां चलाई गईं। जांच के दौरान पता चला कि कनाडा में रहने वाले बलराज पाल दोसांझ और उनके परिवार ने गुरपाल सिंह के साथ मिलकर यह गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच से हमले की साजिश रचने में बलराज पाल दोसांझ और उनके परिवार की भूमिका के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें