फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: पंचकूला वासियों को मिलेगा बिजली कटों से निजात

Sat, 26 Mar 2016 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंचकूला सेक्टर-20 और 21 के निवासियों को नया 66 केवीए का सब स्टेशन राहत देगा। अब तक सेक्टर-20 में सेक्टर-3 के सब स्टेशन से सप्लाई की जाती थी। नया सब स्टेशन बनने से लोड को इस स्टेशन पर ट्रांसफर कर दिया गया है। स्टेशन तैयार है, लेकिन इसको मेंटेन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सेक्टर-20 में पिछली गर्मियों में करीब पौने पांच सौ एंपियर का लोड था। धीरे धीरे लोड अब बढ़ रहा है। सेक्टर-3 से 20 में पावर सप्लाई शिफ्ट करने के कारण लाइनें तो कम हुई हैं, साथ ही अब ब्रेक डाउन भी नहीं होगा। लाइन क्लीयर करने के कारण घोषित कट लगाए जाते हैं। यह कट भी नहीं लगेंगे। इस सब स्टेशन से सेक्टर-21 और वाटर वर्क्स को जोड़ने की तैयारी है।

अभी लगे हैं इतने घोषित पावर कट
23 मार्च 10 बजे से दो बजे-मेंटीनेंस की वजह से-सेक्टर-20
13 मार्च 10 बजे से दो बजे-नए फीडर के कारण-सेक्टर-20
12  मार्च सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे-नया फीडर के कारण-सेक्टर-20
11 मार्च-सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे-नए फीडर के कारण-सेक्टर-20
03 मार्च-सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे-नए फीडर के कारण-सेक्टर-20

कोट्स
पंचकूला सेक्टर-20 के 66 केवीए के सबस्टेशन से आम लोगों को राहत मिलेगी। इस सब स्टेशन से जुड़ने के बाद अब लाइनें कम हो गई हैं और सप्लाई अनवरत। इससे जल्द ही अन्य सेक्टरों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके गोयल, एडीओ यूएचबीवीएन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें