फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी.. गांव बागवाली के कोरोना मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव बागवाली में कोरोना पॉजिटिव मिले बुजुर्ग की अब पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इतना ही नहीं, मरीज के परिवारवालों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। विभाग ने उन्हें बताया कि बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव जरूर आई है लेकिन उन्होंने अभी भी सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ लॉकडाउन के नियमों का पालना करना जरूरी बताया।
विज्ञापन

रायपुररानी अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि बुजुर्ग व उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए 53 लोगों के कोरोना सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए हैैं। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इस बारे में कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि बागवाली में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलने पर वह बहुत चिंतित थी लेकिन आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव घोषित किए जाने के बाद पूरे जिले के लोगों को राहत मिली है। वहीं लैब द्वारा रिपोर्ट में गड़बड़ी या लापरवाही बरतने को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सूचना देकर मामले की जांच करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें