फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कारगिल शहीद की पत्नी से सोने के गहने ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। कारगिल शहीद की पत्नी को बातों में उलझाकर सोने के गहने ठगने का मामला सामने आया है। घटना के कुछ देर बाद महिला को पता चला कि उसे धोखा देकर आरोपी गहने लेकर फरार हो गए हैं। सेक्टर-5 पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 11 निवासी निर्दोश देवी ने शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। रोजाना की तरह रविवार की सुबह श्रीमाता मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए पैदल गईं और पैदल ही लौट रही थीं। सेक्टर 6 गीता चौक के पास उसको दो बाइक सवार दिखे। उसमें से एक व्यक्ति बाइक से उतरा और गुरुद्वारा के बारे में पूछा। गुरुद्वारा के बारे में बताकर वह घर की तरफ चल पड़ी। कुछ दूरी पर दूसरी बाइक पर सवार एक महिला के साथ आरोपी उसके पास पहुंचा और पंजाबी में बात करने की कोशिश करने लगा। महिला को आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा लिया। उसी दौरान उनके सोने के दो कंगन जो कि सात तोले के थे। दो तोले सोने की अंगूठियां और ढाई तोले की सोने की चेन उतारकर फरार हो गए। घटना के करीब पांच मिनट बाद महिला को पता चला तो वह सेक्टर 5 पार्क के पास पहुंच चुकी थी। उन्होंने अपने हाथ के कंगन, सोने की अंगूठियां और सोने की चेन गायब देखी। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और आरोपियों को पकड़ने को कहा।
विज्ञापन


कैमरे खराब होने से पुलिस को आई दिक्कत
सेक्टर 6 चौक से सेक्टर 18 चौक की ओर जाने वाली सड़क पर लगे कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में आरोपी गीता चौक से सेक्टर 8 व 7 डिवाइडिंग रोड पर प्रवेश करते ही किस तरफ भागे यह पता नहीं लग पाया। नगर निगम की तरफ से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव के कारण अधिकतर कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें