फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-7 में सोने-हीरे के जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर 280 में सोने-हीरे के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित सुरजीत राणा ने पुलिस को घटना की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की रात चोर उनके बेडरूम में घुस आए और मोबाइल फोन, सोने का सेट, हीरे व सोने की बालियां और करीब आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुरजीत राणा ने बताया कि जब उन्होंने सुबह उठकर सामान की जांच की तो चोरी का पता चला। घटना की सूचना सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जायजा लिया। जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें