माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 अप्रैल को पंचकूला के सेक्टर -25 में नवनिर्मित घग्गर पुल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने आज स्थल का दौरा किया। गुप्ता ने घग्गर पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, लाइटिंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। पूर्व स्पीकर ने बताया कि पुल पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को उद्घाटन कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अब निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस मौके पर प्रशासन, पुलिस और एचएसवीपी के आलाधिकारी मौजूद रहे।