फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटों में महिला के गले से चुराई सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला से ऑटो में पिंजौर आ रही महिला के गले से अज्ञात महिलाएं सोने की चेन चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रत्तपुर काॅलोनी की शिकायतकर्ता माला शर्मा ने पुलिस को बताया कि वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पंचकूला से ऑटो में पिंजाैर आ रही थी। ऑटों में दो महिलाएं एक युवती के साथ बैठी हुई थीं और युवती उसे बार-बार पैर मार रही थी। उसने जब टोका तो महिलाओं ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जब वह घर पहुंची तो उसके गले से सोने की चेन गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोने की चेन का वजन 25 ग्राम है तथा उसमें ऊं का लाॅकेट भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें